October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी को पुलिस अधीक्षक ने साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित…

नारद सूर्यवंशी ने 37 वर्ष 05 दिन तक दी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं।एसडीओपी रामानुजगंज के रूप में वर्ष 2021 से जिले में थे पदस्थ।

बलरामपुर। पुलिस विभाग में एसडीओपी रामानुजगंज के रूप में पदस्थ नारद सूर्यवंशी ने 37 वर्ष 05 दिन तक लगातार अपनी सेवा देकर दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को सेवानिवृत्त हुये। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा रक्षित केंद्र बलरामपुर में स्थित ऑफिसर मेस में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ श्री सूर्यवंशी को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए अधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे एसडीओपी श्री नारद सूर्यवंशी ने पुलिस विभाग में लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं दी है इस दौरान बलरामपुर सहित अन्य जिले में बेहतर कार्य सम्पादित किया गया है श्री सूर्यवंशी सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, कर्तव्यों का निर्वहन उत्कृष्ट तरीके से करते हुए आमजनों की सेवा की। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे नारद सूर्यवंशी पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में सेवानिवृत्त एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी ने पुलिस विभाग में दी गई अपनी सेवा के अनुभवों के बारे में बताया।विदाई समारोह के दौरान जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी समस्त थाना चौकी प्रभारी रक्षित निरीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!