October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सेंधमारी कर दुकान में चोरी करने वाले आरोपी सपड़ाये,,,तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। सेंधमारी कर दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार मर लिया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसम्बर को प्रार्थी जितेन्द्र गुप्ता पिता स्व. शम्भू प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ग्राम महेवा मुख्य मार्केट में किराना दुकान चलाता हूँ। दिनांक 23.11.2023 को रात्रि में अपना किराना दुकान बंद करके अपने घर ग्राम रामनगर सोने चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान खोला तो देखा कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे दुकान के पिछे सेधमारी कर दुकान के अंदर से गल्ले में रखा 40,000/- रूपये नगद, किराना सामान लगभग 20,000 /- रूपये का व मॉनिटर स्क्रीन किमती करीब 10,000/- रूपये को किराना दुकान का दिवाल सेथमारी कर चोरी कर लिया गया है।रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं निरीक्षक कुमार चंदन सिंह के मार्ग दर्शन में आरोपियो से पूछताछ में आरोपियो से चोरी गये 10,000 रूपये, मॉनिटर स्क्रीन, व घटना प्रयुक्त लोहे का राड बरामद कर तीन आरोपियों जिनमें राम बिलास बसोर पुत्र स्व. घुरन बसोर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम महेवा चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर,बनवारी प्रसाद पिता राम बिलास उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम महेवा चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर,गेंदा प्रसाद पिता राम बेलास उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम महेवा चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर,को दिनांक 25.12..2023 को धारा 457,380 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।इस कार्यवाही में उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह चौकी प्रभारी वाड्रफनगर,सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा सउनि मानसिंह मरकाम संजीव कुमार सिंह बजरंग सिंह कंवर प्रमिला आयाम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!