July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनालाइफस्टाइलसुरजपुर

अंधे कत्ल का चौकी तारा पुलिस ने किया खुलासा,,,प्रेमी ने प्रमिका की हत्या कर साक्ष्य छुपाने जलाया शव को…

सूरजपुर। दिनांक 02.12.23 को चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर पहुँच कर मामले की बारीकी से जांच की।
घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाए जाने का प्रतीत हुआ। शव पंचनामा के बाद पुलिस अज्ञात मृतिका की पहचान में लग गई इसी बीच मृतिका की पहचान लखनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि मृतिका दिनांक 30/11/23 को अपने घर से दीदी के यहां जा रही हूँ कहकर निकली थी। मर्ग कायम उपरान्त अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जघन्य हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु लगाया। चौकी तारा पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतिका का अतवार साय ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर से पिछले 2 वर्षों से प्रेमसंबंध था जिसके बाद चौकी तारा पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अतवार साय की खोजबीन प्रारंभ किया जो फरार चल रहा था जिसे नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि 2 वर्षों से मृतिका से प्रेमसंबंध था जो इसे बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी तब यह मृतिका को जान से मारने की योजना बनाकर 30 नवम्बर को उसे बुलाया और दोनों उदयपुर में मिले वहां से मोटर सायकल में बैठाकर मृतिका को जर्नादनपुर छोटे जरगा जंगल ले गया जहां पर शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद-हाथापाई भी हुआ जिसके बाद मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया और मृतिका की पहचान न हो इसलिये साक्ष्य छुपाने की नियत से पेट्रोल डालकर मृत्तिका का जला दिया और वहां से भाग गया। आरोपी के निशानदेही पर मृतिका का सीम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल निकालने में प्रयुक्त पानी का बोतल जप्त कर आरोपी अतवार साय पिता फुलसाय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी तारा योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक बंधूराम सारथी, दिलेश्वर पैकरा, आरक्षक विक्रम मिंज ओमप्रकाश सिंह, पंकज राजवाडे, छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक भारती राजवाडे व डामनिया राजवाडे सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!