चेकिंग के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री परिवहन करने वाले दो ट्रकों को किया जप्त,,,भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद…

बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत बार्डर नाका प्वाइंट पर नाकाबंदी लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 18.11.2023 की दरम्यानी रात को चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा हमराह स्टाफ के साथ रात्रि गस्त हेतु रवाना हुए थे रात्रि गस्त में चौकी बलंगी के सामने चेक पोस्ट बेरियर में वाहन चेकिग के दौरान वाड्रफनगर की ओर से आ रहे टाटा एलपीटी ट्रक वाहन क्रमांक JHI0CP8009 को चेक करने हेतु रोका गया वाहन चालक एवं परिचालक से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम पता राजेन्द्र स्वर्णकार पिता नेपाल स्वर्णकार, उम्र 38 साल, सा० रायडीह, पोस्ट पबिया, थाना- नारायणपुर, जिला जामताड़ा (झारखण्ड) एवं परिचालक अपना नाम पता मिथलेश कुमार तिवारी पिता भरत तिवारी, उम्र 30 वर्ष, सा. चापाटॉइ, थाना पिण्डाजोरा, जिला बोकारा, (झारखण्ड) बताया। वाहन के चेकिंग में वाहन के अन्दर ट्राली / डाला में विस्फोटक सामग्री- OPTIMEX PRILLED AMMONIUM NITRATE कुल वजन 30 टन, कुल कीमती -11,50,500 रुपये का होना बताया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष चेकिंग में उपरोक्त विस्फोटक पदार्थ होना पाया गया। वाहन चालक को वाहन में लोड विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज, रूट चार्ट, विधिवत् सूचना एवं वाहन के दस्तावेज तथा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया जिसमें वाहन चालक के द्वारा विस्फोटक पदार्थ OPTIMEX PRILLED AMMONIUM NITRATE कुल वजन 30 टन से भरी ट्रक को रायगड महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश सिंगरौली लेकर जा रहा था रूट चार्ट में जिला बलरामपुर छत्तीसगढ से परिवहन करने के संबंध में अनुमति, रूट / बीट पास नहीं दिया गया।वाहन चालक के द्वारा रूट चार्ट एवं विधिवत् सूचना देने संबंधित नियमों को उल्लंघन से नक्सल प्रभावित जिला बलरामपुर में नक्सलियों के कब्जे में चले जाने से मानव जीवन को संकटापन्न उत्पन्न होने की संभावना थी। जो विधि सम्मत नहीं होने से चालक के कब्जे से विस्फोटक सामग्री- OPTIMEX PRILLED AMMONIUM NITRATE कुल वजन 30 टन कुल कीमती 1150500.00 रुपये एवं टाटा एलपीटी ट्रक वाहन कमांक JH10CP8009 कीमती- 4200000.00 (बयालिस लाख) रूपये कुल जुमला 53,50,500 / रूपये (तिरपन लाख पचास हजार पाँच सौ रूपये) एवं विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज एवं वाहन का दस्तावेज को जप्त किया गया।
चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर में धारा 286 विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9 (ख) (ख) पंजीबद्ध कर आरोपी राजेन्द्र स्वर्णकार गिरफ्तार कर मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 18.11.2023 की दरम्यानी रात को चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा चेक पोस्ट बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान वाड्रफनगर की ओर से आ रहे टाटा एलपीटी ट्रक वाहन क्रमांक JH10CP4007 को चेक करने पर वाहन चालक चितरंजन साव पिता बैधनाथ, उम्र 50 साल, सा० हरियाजाम कोलनी, हेरिअजम थाना- निरसा जिला धनबाद (झारखण्ड) एवं परिचालक सूरज कुमार वानी पिता परवेश राम, 27 वर्ष, सा. भमाल खतल, थाना निरसा जिला धनबाद (झारखण्ड) से वाहन के अन्दर ट्राली / डाला में विस्फोटक सामग्री OPTIMEX PRILLED AMMONIUM NITRATE कुल वजन 33 टन कुल कीमती- 1265550.00 रुपये का होना बताया गया। मौके पर चेकिंग में उपरोक्त विस्फोटक पदार्थ होना पाया गया। वाहन चालक को वाहन में लोड विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज, रूट चार्ट, की जानकारी माँगने पर OPTIMEX PRILLED AMMONIUM NITRATE, कुल वजन 33 टन से भरी ट्रक को रायगढ़ महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश सिंगरौली लेकर जा रहा था, रूट चार्ट में जिला बलरामपुर छत्तीसगढ से परिवहन करने के संबंध में अनुमति, रूट / बीट पास नहीं पाए जाने पर पुलिस ने OPTIMEX_PRILLED AMMONIUM NITRATE कुल वजन 33 टन कुल कीमती- 1265550. 00 रूपये एवं टाटा एलपीटी ट्रक वाहन क्रमांक JH10CP4007, कीमती- 4200000.00 (बयालिस लाख) रूपये कुल जुमला 54,65,550.00 रुपये (चौवन लाख पैंसठ हजार पाँच सौ पचास रूपये) एवं विस्फोटक सामग्री का दस्तावेज एवं वाहन का दस्तावेज को भी जप्त किया है।पुलिस ने धारा 286 भादवि, विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9 (ख) 1 (ख) पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।



