November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

बुजुर्ग,दिव्यांग व युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग,,,संगवारी मतदान केन्द्र रहा आकर्षण का विषय…

बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत दूसरे चरण में जिले में 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ। शहरी एवं ग्रामीण इलाको में युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान करने भारी उत्साह नजर आया। युवा, बुजुर्ग, पुरूष एवं महिलाएं सभी मतदान के इस महापर्व में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिए तथा हर वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केन्द्र बनाये गये है जहां उन्हें मतदान करने हेतु विशेष सुविधा दी गई।

बुर्जुगों एवं दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्र में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही मतदाता मित्र लगाए गए जो मतदान कक्ष तक ले जाने में उनकी सहायता किये। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्र में किये गये सुविधाओं के साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग। साथ ही युवाओं मतदाताओं का ध्यान रखते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रो में युवा मतदान केन्द्र भी बनाये गये थे जहां युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

संगवारी मतदान केन्द्र रहा आकर्षण का विषय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आदर्श और संगवारी मतदान केंद्र की पहल की है। इसके तहत जिले के विधानसभा क्षेत्रो में 25 मतदान केंद्र को संगवारी तथा आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। संगवारी मतदान केन्द्रों में   महिला अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगायी गयी थी। संगवारी तथा आदर्श केन्द्रो को जिला प्रशासनों द्वारा तैयार किया गया था जिसमें मतदान केन्द्रों के बाहर टेन्ट व जिले के प्राकृतिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया था जो मतदाताओं के आकर्षण का केन्द्र रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!