October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

श्रीकोट के संस्कृत महाविद्यालय को सीएम ने दिया बड़ा तोहफा,,शत प्रतिशत अनुदान मिलने पर एकजुट हुए संत समुदाय,,,सीएम का जताया आभार विधायक का किया स्वागत…

कुसमी। बलरामपुर जिले में स्थित एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय संत गहिरा गुरु महाविद्यालय श्रीकोट को सीएम की अगुवाई में हुए कैबिनेट की बैठक में बड़ी सौगात मिला है।संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के प्रयास से मुख्यमंत्री ने श्रीकोट महाविद्यालय को सत प्रतिशत शासकीय अनुदान देकर एक तोहफा भेंट किया है। इसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन और संत समुदाय के हजारों सदस्यों ने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।

 बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के श्रीकोट में स्थित संत गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय जिले की एकमात्र ऐसी संस्था है जहां संस्कृत के भाषा में बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां 11 सालों तक हजारों ऐसे बच्चे हैं जो दाखिल होकर विद्या अर्जित करते हैं।इस महाविद्यालय की नींव 2008 में रखी गई थी इसके बाद 2013 में यह अस्तित्व में आया। खास बात इसलिए भी है कि संत गहीरा गुरु महाराज जो की संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के पिता थे उनके प्रयास से इस महाविद्यालय को खोले जाने का सपना पूरा हुआ। संत समाज के लोग चिंतामणि महाराज के निवास बड़ी संख्या में कल पहुंचकर सीएम का आभार व्यक्त किए और विधायक चिंतामणि महाराज का स्वागत किया।सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा सीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सौगात दिया है उससे हम अभिभूत हैं और आगे भी चाहेंगे कि इसके साथ-साथ अन्य विद्यालयों को भी हमारी सरकार का सहयोग मिलता रहे,ताकि शिक्षा की जड़ मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!