September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

लोधी में मनाई गई विशाल करमा महोत्सव,,,करमा पूजा सहित पारंपरिक नृत्य का किया आयोजन…

शंकरगढ़। विकास खंड के ग्राम लोधी सरनापारा करम डाँड़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के तत्वावधान में विशाल करमा महोत्सव का आयोजन किया गया।इस आयोजन में कर्मा पूजा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    कर्मा पूजा के अवसर पर शंकरगढ़ के लोधी सरनापारा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के तत्वावधान में विशाल कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से आदिवासी समुदाय द्वारा कर्मा पूजा कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भूतपूर्व प्राचार्य व समाज सेवी राजेंद्र भगत ने सभी जनमानस को करमा की बधाई देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में हमारा समाज संस्कृति से समृद्ध है। राजधानी से दिल्ली तक उराँव संस्कृति की डंका बजाइये ये हम सबके सम्मान की बात है।आने वाला समय समाज के लिए संकट का है इसके लिए हमे विचार करना है।उन्होंने कहा कि हमारे समाज को शिक्षा रोजगार की ओर बढ़ना है।आज के युवा नशाखोरी की ओर बढ़ रहे ऐसी स्थिति में समाज क्या परिकल्पना करे यह सोचनीय विषय है।उन्होंने कहा कि सामरी विधानसभा में आपकी संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे वर्ग के लोगो को आज वो हिस्सा हमे नही मिल पा रहा है इस भी विचार करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समूहों द्वारा कर्मा नृत्य सहित अन्य मनमोहक पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा उद्धेश्वरी पैकरा शशिकला भगत पूर्व जनपद सदस्य प्रभुराम भगत सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष मिटकु भगत लालसाय मिंज बसंत कुजूर अशोक बेक सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!