September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

रेप केस के आरोपी सद्दाम खान युवा कांग्रेस के किसी पद पर नही,,,जिलाध्यक्ष बृजेश यादव…

बलरामपुर/शंकरगढ़। युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुसमी निवासी सद्दाम खान को युवा कांग्रेस में किसी भी पद पर नही होने की जानकारी दी है।

   युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दिनांक 6/9/2023 को मीडिया के द्वारा पता चला कि सद्दाम खान ब्लॉक कुसमी का निवासी है जो कि रेप केश का आरोपी है उसके द्वारा फर्जी तरीके से खुद को युवा कांग्रेस जिला सचिव बताकर अपनी गाड़ी में जिला सचिव का पद लिखवा कर फर्जी तरीके द्वारा घुमा करता था जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुर्व में लिखित पुलिस के पास किया गया है।कुछ मीडिया के साथियों के द्वारा उसे युवा कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है जबकि वह युवा कांग्रेस के किसी पद पर नही है और पूर्व में भी नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में सभी पदाधिकारी चुनाव लड़ कर पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं और सद्दाम खान हमारे कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के किसी भी पद पर नहीं है और पहले कभी भी युवा कांग्रेस के किसी पद पर निर्वाचित नहीं हुवा है।उन्होंने सभी मीडिया के साथियों से अनुरोध किया है कि सद्दाम खान के नाम को कांग्रेस पार्टी के किसी भी पद से ना जोड़ा जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!