September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

शराब व शराबियों पर अंकुश लगाने पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही,,,वाहनों के रफ्तार पर लगाम लगाने वाहन संघ मलिकों से थाना प्रभारी की अपील…

राजपुर। विधान सभा चुनाव को मद्देनजर थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधो की रोकथाम हेतु शराब बनाने वालो एंव बेचने वालो पर लगातार कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है।वहीँ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अवैध शराब बिकी करने बनाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।वाहन मालिको एवं वाहन के संघो के अध्यक्षो एवं पदाधिकारीयों सें थाना प्रभारी राजपुर के द्वारा वाहन के रफ्तारो में लगाम लगाने अपिल की है विशेषकर पिकअप वाहनो पर।
     आगामी विधान सभा चुनाव को मददेनजर रखते हुए अपराध की रोकथाम हेतु एवं नेशनल हाईवे में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह पाया गया कि हाइवे में चलने वाले चार पहिया वाहन चालक / ट्रक चालक / पीकप वाहन / दुपहिया वाहन चालको द्वारा हाइवे किनारे के ढाबों / होटलों में शराब पीकर वाहन चालन करते है तथा हाईवे किनारे दुकान / ढाबों / होटल / ठेला संचालकों द्वारा अवैध शराब बिकी व गांव गांव से लाकर होटल ढाबो में बेचा जा रहा है। इस मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री करने व पिलाने वालों के खिलाफ राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें आरोपी रामेश्वर नागेस ग्राम पतरापारा से 04 लीटर महुआ शराब आरोपी माईकल टोप्पो ग्राम नरसिंपुर से 04 लीटर महुआ शराब, आरोपिया महेश्वरी से 03 लीटर महुआ शराब, तथा आरोपी विनोद खेस से 04 लीटर महुआ शराब सभी आरोपियों से कुल 15 लीटर अवैध हाथ भठठी का बना महुआ शराब जप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। ज्ञात हो की इससे पूर्व भी नेशनल हाईवे के किनारे संचालित होटलो ढाबों पर छापेमारी कर 01 माह में कुल 15 प्रकरण की कार्यवाही कर आरोपियो की गिरफ्तारी की गई थी।


    वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट में तहत अलग अलग जगहों पर चेक पाईट लगाकर लगातार वाहनों की संघन चेकिग किया जा रहा है। जिसमें पिछले 01 सप्ताह में वाहनों की चेकिंग कर कुल 35 वाहनों पर कार्यवाही कर 11300 रूपये का समंस शुल्क की वसूली की गई है। एवं भविष्य में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। वाहन मालिको एंव वाहन के संघो के अध्यक्षो से अपिल कर वाहन के रफ्तारो पर नियंत्रण करने दिया गया निर्देश दिया गया एवं निगरानी बदमाशो एंव गुण्डो के विरूद्ध 110 की कार्यवाही की गई है। आदतन बदमाशो के विरूद्व गुण्डा एवं निगरानी लिस्ट में लाने की कार्यवाही एवं जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। वहीँ पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी कृष्णा पिता नवासाय निवासी ग्राम बकसपुर निवासी महामाया पहाड़ अम्बिकापुर एंव रवि सिंह मराबी पिता मुन्नु सिंह मराबी उम्र 19 साल निवासी महामाया पारा अम्बिकापुर जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था जिसे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं न्यायालय पेश किया गया।
   राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहु ने मोबाईल नम्बर 9479193516 जारी कर अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबारों में संलिप्त लोगो के बारे में सूचना देने की अपील की है।
   इस कार्यवाही में उनि प्रमोद पाण्डेय,नीलमणी कुजूर, सउनि राकेश सिंह, विजय पैकरा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, नानसाय, दीपचंद, आरक्षक रिंकु गुप्ता, नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, संचय जायसवाल, सैनिक सुशील यादव और महिला आरक्षक अनुपमा कपूर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!