July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनालाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

चोर ने बुढाबग़ीचा पंचायत भवन को बनाया निशाना,शातिराना तरीके के ग्रिल के कुंडी तोड़ घुसा अंदर,,,एक लावारिस बाइक भी मिली…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा में एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ देर रात चोर ने पंचायत भवन को निशाना बनाया है। चोर देर रात बड़ी शातिराना तरीक़े से ग्रिल में कुंडी को तोड़कर पंचायत भवन के अंदर घुसा एवं बड़े ही आराम से सभी कमरे में प्रवेश कर टेबलों में रखे फाइलों को खंगाला। सीएचसी सेंटर चलाने वाले अनिल सिंह में मोबाईल में चोरी की पूरी वारदात की जब सीसीटीवी कैमरे की नोटिफिकेशन आया तो वे तत्काल पंचायत भवन पहुँचे तब तक चोर फरार हो चुके थे।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।


   मामला राजपुर से सटे ग्राम पंचायत बूढ़ा बगीचा का है जहाँ चोरों ने पंचायत भवन में देर रात करीब 12 बजे के आसपास धावा बोलकर पहले तो बाहर लगे चैनल गेट के कुंडी को तोड़ा जिसके बाद वे पंचायत भवन में अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बड़े ही आराम से पंचायत भवन के सभी कमरों की तलाशी ली।उन्होंने हाल में रखे काउंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने पंचायत भवन में सीएससी सेंटर चला रहे हैं अनिल सिंह के केबिन के दरवाजा तोड़ अंदर घुसा जहां उन्होंने टेबल के ड्रॉ में रखें पैसे पर हाथ साफ किया। घटना की जानकारी तब लगी जब सीएससी सेंटर चलाने वाले अनिल सिंह के मोबाइल पर देर रात सीसीटीवी कैमरे की नोटिफिकेशन आया। इसके बाद अनिल सिंह तत्काल पंचायत भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने पंचायत भवन के मुख्य गेट का कुंडी टूटा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने उपसरपंच दीपेश गर्ग एवं ऑपरेटर सत्या को इसकी जानकारी दी। देर रात सीएचसी सेंटर चलाने वाले अनिल सिंह एवं उप सरपंच दीपेश गर्ग एवं सत्या ने जब आसपास की तलाशी ली तो उन्हें सोसायटी के पास एक बजाज पल्सर CG30 C 4198 लावारिस हालत में मिली। घटना की सूचना लगते ही रात्रि ग्रस्त में लगे पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची एवं मौके का मुआयना किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज एवं वहाँ लावारिस हालात में मिले बजाज पल्सर मोटरसाइकिल की मदद से चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


पैसों की नीयत से घुसा था चोर :-
देर रात पंचायत भवन बूढ़ा बगीचा में हुए चोरी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पैसों की नीयत से पंचायत भवन में चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा क्योंकि उक्त पंचायत भवन में बूढ़ा बगीचा निवासी अनिल सिंह सीएससी सेंटर एवं ग्रामीण बैंक का कीओस्क बैंकिंग भी उक्त भवन  में चलाते है जिससे चोरों को यह अंदेशा था वहाँ पैसे मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!