November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
चिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीबलरामपुरलाइफस्टाइल

दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने किया गया शिविर का आयोजन,,,डॉक्टरी जाँच पश्चात की जा रही पंजीयन…

राजपुर। जनपद पंचायत सभा कक्ष में पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्राम पंचायतों से आये दिव्यांग लोगो की डॉक्टरी जाँच पश्चात उनकी पंजीयन की गई।
   दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर आयोजन के संबंध मे दिनांक 31.08.2023 दिन गुरूवार को दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में शिविर आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में मुनादि एवं प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को आयोजित शिविर में उपस्थित होने की सुचना दी गई ताकि जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा सके।
   गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का चिन्हाकन मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।इस तारतम्य में राजपुर के जनपद पंचायत सभा कक्ष में शिविर का आयोजन  किया गया।शिविर में ग्राम पंचायतों से पहुँचे दिव्यांग लोगो की पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।शिविर में हाथ पैर नाक कान गले एवं शरीर के अन्य जगहों से दिव्यांग लोगो की डॉक्टरी परीक्षण पश्चात उनकी पंजीयन की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!