September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

गौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामद
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

क्षेत्र की जनता त्रस्त है गॉंव के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं,,,चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है,,,विधायक समरी लाल…

राजपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में झारखंड के कांके विधानसभा से विधायक समरी लाल अपने नौ दिनों के प्रवास पर थे और इन दिनों में विधायक ने क्षेत्र की जनता के बीच मे जाकर मौजूदा कांग्रेस सरकार और क्षेत्रीय विधायक के काम काजो की समीक्षा की साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सामरी से भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर विधायक आस्वस्स्त भी नजर आए।
     छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जीतने और एक दूसरे की कमियों को गिनाने में लगी हुई है। वहीं बलरामपुर जिले में सामरी विधानसभा से भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। झारखंड के भारतीय जनता पार्टी से कांके विधानसभा में विधायक समरी लाल अपने नौ दिन के सामरी विधानसभा के दौरे पर थे।उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस सरकार के साथ साथ सामरी से कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज पर हमला बोलते हुए कहा है कि क्षेत्र की जनता विधायक से त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रत्याशी को जीताएगी और उन्होंने सामरी से भाजपा की जीत की दावेदारी बताई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में बुथ से लेकर मंडल के पदाधिकारियों से मिलने का मौका मिला हमने गॉंव में लोगो से भी मिले।केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्या असर गाँवों हुआ ये भी देखने को मिला।लोग काफी उत्साहित हैं और काफी लोगो को उससे लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जो स्थिति है गांवों में लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं ये जानकारी भी हम लोगो को मिला। विधानसभा स्तरीय क्या समस्याएं हैं राज्य स्तरीय क्या समस्याएं हैं इन सभी समस्याओं को भी हमने इकट्ठा किया है ताकि आने वाले समय में चुनाव का जो एजेंडा रहेगा उसमें भारतीय जनता पार्टी इसे शामिल करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव के लिए भाजपा कमर कस कर तैयार है।
     इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी अनिल दुबे अनिल तिवारी शिवनाथ जायसवाल शिवनाथ यादव शिव शंकर मरावी सुदेश पर राधेश्याम अग्रवाल मनोज बंसल राजेश अग्रवाल भीम अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!