युवा कांग्रेस के बैनर तले स्व. राजीव गाँधी सद्भावना फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन,,,संसदीय सचिव हुए शामिल…

कुसमी। भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले युवा कांग्रेस बलरामपुर के तत्वाधान में सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव छतीसगढ़ शासन चिंतामणि महाराज के मुख्य अतिथि में एवं युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस के रूप में हाईस्कूल मैदान कुसमी में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी एवं छतीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर के राज्य गीत गाकर कार्यक्रम को शुरुआत की गई तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा टॉस कर मैच प्रारम्भ की गई। मैच एकलव्य आवसीय विद्यालय बालक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवास के मध्य खेला गया जिसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय विजेता रहे एवं कन्या स्कूल कुसमी के बालिका एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय कुसमी बालिका के मध्य फुटबाल खेला गया जिसमे कन्या स्कूल कुसमी के विजेता रहे तीसरा मैच मिडिल क्लास प्री मैट्रिक के बालिका एवं एकलव्य विद्यालय के बालिका के मध्य खेला गया जिसमें एकलव्य में बालिका विजेता रहे। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों के द्वारा सील्ड कप एवं पुरुस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी ने जो देश को योगदान दिए है वे इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अच्छरो में अंकित है उनका योगदान देश के अस्मर्णीय है।उन्होंने कहा छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छतीसगढ़ की संस्कृति को ओलंपिक खेल के माध्यम से बचाये रखने का काम किये है। प्रत्येक पंचायत में राजीव गांधी युवा मितान का गठन हुवा है जिसमे खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होते रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए इस कार्यक्रम के लिए युवा कांग्रेस की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाह्न पर हमारी टीम के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मना रहे है। जिसके तारतम्य में सामरी विधानसभा के कुसमी हाईस्कूल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राएं अपने प्रतिभा को निखार रहे है आगे भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आये युवा कांग्रेस एवं स्कूल के छात्र-,छात्राएं का अभार किया।आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर ने स्व.राजीव गांधी की जीवनी एवं योगदान को विस्तार पूर्वक बताया।एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय कुसमी के पी टी आई मो.नईमुद्दीन खान के द्वारा मैच खेलाया गया व माइक संचालन विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर एवं NSUI बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष गोवर्धन राम ,जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अरविंद तिवारी,युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह ,मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम,पँचायत राज विभाग के जिलाध्यक्ष खसरू बुनकर,किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष देवधन भगत,वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मन्नान खान,विजय गुप्ता ,नाजिर,युवा कांग्रेस से मिथलेश गुप्ता,रामेश्वर राम संदीप निकुंज ,ललित सुमन,अंकित ,दीपक बड़ा ,संदीप ,सुरेश ,प्रमोद ,राजीव ,सन्तोष एवं अन्य युवा साथी उपस्थित थे।



