October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक,,,जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकगण हुए शामिल…

राजपुर। नगर के गणमान्य नागरिकों व्यापारियों और नगर पंचायत के पार्षदों एव एल्डरमैन के साथ नव पदस्थ थाना प्रभारी राजपुर रमाकांत साहू ने राजपुर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक की।बैठक में विभिन्न मुद्दों एवं आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने,नगर की सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि को लेकर आपस में चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने नगर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ़ करने हेतु नगर पंचायत को सीसीटीवी कैमरे से लैस करना  जिसमें सभी पार्षद गणों एवं एल्डरमानों की सहमति मिली और सहयोग से जल्दी ही उक्त काम को करने में सहमति दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में हो रहे रोड एक्सीडेंट को ध्यान में रखते हुए वाहनों की गति में लगाम लगाने हेतु एवं नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाने पर कार्यवाही करने हेतु सुझाव दिया गया।नगर की साफ-सफाई एवं लाइट की समुचित व्यवस्था कराने हेतु नगर पंचायत से सीएमओ को अवगत कराया गया।इस क्रम में नगर वासियों ने बीच-बीच में स्कूलों एवं कॉलेज में बाजारों में जाकर हो रहे साइबर फ्रॉड़ों के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु अभियान चला कर जागरूक करने हेतु सुझाव दिए जिस पर थाना प्रभारी राजपुर नेअपनी सहमति जताई।
    बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजपुर रमाकांत साहू नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं राजेन्द्र तिवारी,सुनील सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल एल्डरमेन राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल लाल साय मिंज सुरेश सोनी, सत्येंद्र पांडे पूरन चंद जयसवाल विश्वास गुप्ता, सुधीर अम्बष्ट संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल, मनोज बंसल,अनिल तिवारी सहित अन्य नागरिकगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!