October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

कौन है ये सारंगढ़ की फाईटर जिसने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर हासिल किया सिल्वर मेडल,,,पढ़िए पूरी खबर…

सारंगढ़/मोहन लहरे। कराते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (KAI) द्वारा जनरल सेक्रेटरी शिहान रजनीश चौधरी, चेयरमैन श्री अशोक शिहाग के नेतृत्व में और टूर्नामेंट डायरेक्टर शिहान तरुण चक्रबर्ती के मार्गदर्शन में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 4 अगस्त से  6 अगस्त 2023 तक इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप सीरीज-1 का आयोजन किया गया था।चूंकि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया था इस प्रतियोगिता में भारत के ही नहीं अपितु अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।


    इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जिसमें नवीन जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ की फाईटर सोनिया चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर ना सिर्फ अपने जिले अपितु अपने राज्य छत्तीसगढ़ सहित अपने देश भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।
    ज्ञात हो इससे पहले भी सोनिया चौहान ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर हुए कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सारंगढ़ का नाम रौशन कर चुकी है।दिल्ली से जीतकर लौटने के बाद सोनिया चौहान ने विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों जिला कलेक्टर, एसडीएम मोनिका वर्मा आदि से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।सारंगढ़ के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने सोनिया को इस जीत के बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!