July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। तहसील अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने आज स्थानीय व्यवहार न्यायालय से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजुर को ज्ञापन सौंपा है।
    अधिवक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू की जाएगी। अपनी मांगों को दोहराते हुए छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के आह्वान पर स्थानीय अधिवक्ता संघ अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,मृत्यु दावा राशि 10 लाख रुपए करने एवं सामूहिक जीवन बीमा लागू करने जैसी मांगों को लेकर अपना ज्ञापन सौंपा है।अधिवक्ता संघ ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए निसंदेह छत्तीसगढ़ राज्य में बेहतर कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है और उम्मीद है कि अधिवक्ताओं के मांगों पर विचार करते हुए अतिशीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट व अन्य मांगों को भी पूरा किया जावेगा।


    ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील सिंह, एच.सी. अग्रवाल,जितेंद्र गुप्ता, शिवानंद दुबे, वीरेंद्र सिंह, टी आर. पैकरा, संजय पांडेय राम नारायण जायसवाल, शंकर अग्रवाल, अशोक बेक, सुनील चौबे, वीरेंद्र जायसवाल, अजीत तिग्गा, विकास तिवारी एवं अन्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!