October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई आवश्यक बैठक,मतदान केंद्रों की ली गई जानकारी,,,दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…

कुसमी। जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय चन्द्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पोलिंग बूथो का सुरक्षा आडिट करने निर्देश दिया गया था जिसके पालन में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के द्वारा सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी अनुभाग के सभी पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण करने संबंधी मीटिंग का आयोजन जनपद कार्यालय कुसमी मे किया गया।बैठक में एसडीओपी रितेश चौधरी, एसडीएम चेतन साहू, प्रभारी सीईओ अभिषेक पाण्डेय, तहसीलदार मनोज पैकरा, सभी बीएलओ, कुसमी अनुभाग के समस्त गांव के पंचायत सचिव शामिल हुए।बैठक में दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांव के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में रैम्प, पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय इत्यादि का जायजा लेकर रिपोर्ट देने निर्देशित किया गया है। मतदान केन्द्रों तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था कैसी है, एवं क्या मतदान केन्द्र जीर्ण-शीर्ण है, क्या मतदान केन्द्रो में बाउंड्रीवाल है,या नहीं? तत्संबंध में संबंधित थाना के बीट प्रभारियों के साथ मुआयना करने हेतु निर्देश दिया गया। ग्राम सचिवों से पूर्व में चुनाव संबंधी अपराधों, चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी मांगी गई। आगामी विधानसभा चुनाव सुचारु ढंग से संपादित हो सके इसके संबंध में एसडीओपी कुसमी के द्वारा वृहद दिशा-निर्देश दिये गये। ग्राम सचिवों को हिदायत दिया गया कि संबंधित गांव के कोटवार को नियमित रूप से थाना हाजरी करने हेतु निर्देशित करें, ताकि ग्राम के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त किया जा सके। एसडीएम कुसमी चेतन साहू ने निर्वाचन नामावली में गंभीरता से कार्य करते हुये तत्परता से नये मतदाताओं को जोड़ने एवं फौत हो चुके मतदाताओं का नाम काटने हेतु दिशा-निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुये एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी ने सभी सचिवों को थाना के कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु दिशा-निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!