डीएवी विद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सीखा नंबर पहचाना…

राजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में शनिवार को सह-पाठ्यक्रम क्रियाकलापों के तहत ‘नंबर पहचान गतिविधि’ को बड़े ही रोचक और शिक्षाप्रद ढंग से कराया गया, जिसमें कक्षा-एलकेजी से कक्षा-दूसरी तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। ग़ौरतलब है कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाने की सुविधा प्रदान करना तथा उनकी व्यावहारिक कुशलता व क्षमताओं पर विशेष ध्यान देना डीएवी विद्यालय की ख़ासियत रही है।
नंबर पहचान गतिविधि को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के हेतु विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सपना गुप्ता, सुश्री आयूषी सोनी, सुश्री सोनाली कश्यप और सुश्री गीता सिंह का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों को जीवन में हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ सकारात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उक्त गतिविधि को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अन्य शिक्षकों का भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।



