July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही,,,क्या अवैध रेत माफियाओं पर लगाम लगेगी…

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज की जीवनदायिनी कही जाने वाली कन्हर नदी में अवैध रेत उत्खनन माफियाओं पर नकेल कसने प्रशासन ने कार्यवाही किया है।
   रामानुजगंज की जीवन दायिनी कही जाने वाली कनहर नदी से लगातार अवैध रूप से रेत माफियाओं द्वारा लंबे समय से रेत खनन की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद अब खनिज और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों की नींद खुली है। प्रशासन ने रेत माफियाओं पर नकेल कसते हुए कार्रवाई कर रेत उत्खनन एवं परिवहन में उपयोग कर रहे चार ट्रैक्टर वाहनों को भी जब्त किया है।


     गौरतलब है कि कनहर नदी पर लंबे समय से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रिप अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन का कार्य किया जा रहा है।बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्राकृतिक रूप से समृद्ध है यहां बड़ी नदियां भी है जहां के रेत कीमती है इसके कारण रेत माफियाओं की नजर यहाँ पर बनी रहती है।प्रतिदिन करीब 200-300 ट्रैक्टर वाहनों से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जाता है जिससे स्थानीय लोगों में भी खासी नाराजगी देखी जा सकती है।लगातार मिल रहे शिकायतों के बाद अब जाकर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन की यह कार्यवाही केवल खानापुर्ति के लिए है या आगे रेत माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!