September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षासुरजपुर

नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,,,पांच जिलों के डीएवी स्कूल के प्रशिक्षार्थियों को किया गया प्रशिक्षित…

सूरजपुर। डी ए व्ही रिजनल ट्रेंनिंग सेंटर C.G जोन के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवा में दिनांक 15 जुलाई को विभिन्न विषयों की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
        कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 5 जिले सरगुजा सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर तथा जशपुर के डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के 170 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरओ छत्तीसगढ़ जोन बी की श्रीमती मोल्लिका मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में 18 डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों के प्राचार्यों की भी मुख्य भूमिका रही। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के समन्वयक  डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कूल पंडोपाड़ा के प्राचार्य पंकज भारती  तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर के प्राचार्य हरीश कांत पाठक की भी भूमिका अहम रही।
डी. ए. व्ही. रीजनल ट्रेनिग सेंटर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के संचालित हो रहे सभी 72 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का अयोजन राज्य के तीन स्थानों देवरीखुर्द (बिलासपुर),जावंगा (दंतेवाड़ा) और डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवा (सुरजपुर) में आयोजित किया गया।


       डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 17 जुलाई को किया गया। इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 5 जिलों के सभी 20 स्कूलों के 170 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए जिनको 27 प्रशिक्षकों  के द्वारा लगातार तीन दिनों तक सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अंतर्गत नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में चल रहे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कैसे मुख्यधारा में शामिल किया जा सके इस बिंदु पर विशेष चर्चा कर उसके समाधान पर विचार किया गया। इस अवसर पर जिला सूरजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ललित पटेल और विकासखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद दुबे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभा के अंत में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती मोल्लिका मुखर्जी प्राचार्य  डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल भटगांव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित की गई और उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह सहित सभी स्कूल के स्टाफ की प्रशंसा भी की गई। प्रोग्राम का समापन हरेली पर्व के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सहित डी.ए.वी परिवार के प्राचार्य, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी  द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम को भी संपन्न किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!