November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

दिव्यांगजनों के लिए राजपुर में जनपद स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन,,,

राजपुर। जनपद पंचायत सभा कक्ष में पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्राम पंचायतों से आये दिव्यांग लोगो की डॉक्टरी जाँच पश्चात उनकी पंजीयन की गई।
   शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का चिन्हाकन मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा राजपुर के जनपद पंचायत सभा कक्ष में किया गया।शिविर में ग्राम पंचायतों से पहुँचे दिव्यांग लोगो की पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।शिविर में हाथ पैर नाक कान गले एवं शरीर के अन्य जगहों से दिव्यांग लोगो की डॉक्टरी परीक्षण पश्चात उनकी पंजीयन की गई है।शिविर में बलरामपुर जिले से आये आर्थोपेडिक डॉक्टर आर बी प्रजापति एएमटी डॉक्टर जे सी मेश्राम एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुक्मणि खेस द्वारा शिविर में पहुँचे लोगो की परीक्षण पश्चात उनकी डॉक्टरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।वहीँ पंजीयन संबंधित अन्य कार्यों के लिए ऑपरेटर श्रीमती बासु मरावी शोभना एक्का मोहर साय व कल्लू राम की ड्यूटी लगाई गई है।


   आपको बता दे कि जनपद क्षेत्र में पूरे पंचायतों को पूरा करने के लिए चार चरणों मे शिविर का आयोजन किया जाएगा।13 जुलाई गुरुवार को प्रथम चरण में राजपुर में 14 जुलाई शुक्रवार को दूसरा चरण कोदौरा में 17 जुलाई सोमवार को तीसरा चरण धंधापुर में एवं 19 जुलाई बुधवार को बरियों में आयोजित की जायेगी।

देखें सूची :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!