छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति
प्रदेश में संगठन के बाद अब मंत्री मंडल में बड़ी फेरबदल,,,प्रेमसाय टेकाम की जगह मोहन मरकाम लेंगे…

रायपुर। बुधवार को प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में बड़ी फेरबदल के बाद अब भूपेश सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को कांग्रेस में प्रदेश में बड़ी फेरबदल करते हुए मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के बाद अब मोहन मरकाम को मंत्री पद देने की तैयारी चल रही है।मोहन मरकाम अब प्रेमसाय टेकाम की जगह मंत्रीमंडल में शामिल होंगे।मोहन मरकाम कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।मोहन मरकाम कल pcc अध्यक्ष पद से मुक्त हुए थे।मोहन मरकाम राजभवन में कल 11 :30 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।


