
बलरामपुर। स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम के तहत शंकरगढ़ विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र आमकोना एवं कुसमी विकासखंड के चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
चंपानगर शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के 08 आवेदन तथा पेंशन के 04 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही ग्रामीणों ने सीसी रोड एवं तालाब निर्माण की एक-एक मांग रखी। शिविर में 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
आमकोना शिविर में नया राशन कार्ड बनाने का 01 आवेदन तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के 04 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन एवं हैंडपंप की एक-एक मांग आई और 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



