November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

कुसमी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डायनटोली में घरेलू विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां पर कुदाली से प्राणघातक हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर 2026 की है। पीड़िता बिफती उरांव (55 वर्ष), निवासी डायनटोली, अपने घर की लिपाई-पोताई कर रही थीं। इसी दौरान उनके 28 वर्षीय पुत्र गोविन्द बेक ने किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से घर में रखे छोटे कुदाल से अपनी मां के सिर पर दो से तीन बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पीड़िता मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं।

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डायल 112 के जरिए गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

​पीड़िता की शिकायत पर कुसमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर खून से सनी मिट्टी और साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त कुदाली भी बरामद कर ली गई।

​कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविन्द बेक (28 वर्ष), निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर 1 नवंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!