July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

पौधा तुंहर द्वार योजना की शुरुआत,,,वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजपुर। वन विभाग राजपुर के हरीतिमा पौधशाला में पौधा तुंहर द्वार योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,लघुवनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मिंज व लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


   पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत विकास खंड में कई योजनाओं के तहत पौधों का वितरण किया जाना है इसके तारतम्य में राजपुर हरीतिमा पौधशाला में पौधा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान राजपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू ने बताया कि वन संपदा योजना के तहत लगभग 92 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा, हितग्राहियों को पंजीयन के हिसाब से उनके पौधे उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे।जिला बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे वह सभी लगाएं तथा उनकी देखरेख भी जरूर करें।इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मींज लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल सुनील सिंह वन परीक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी रामप्रताप राही सुशील ठाकुर सहित वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!