September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सर्व नवीन सोनार समाज की महिलाओं ने राजपुर पुलिस स्टाफ को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन

राजपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सर्व नवीन सोनार समाज’, राजपुर की माताओं एवं बहनों ने राजपुर पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ को राखी बांधा।

समाज की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं कुशलता की कामना की, वहीं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बहनों को उनकी, उनके परिवार तथा समूचे क्षेत्र की सुरक्षा का वचन दिया।

समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी के नेतृत्व में यह प्रेरणादायी कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से निरंतर और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

​इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती संध्या सोनी, श्रीमती लक्ष्मी (सुरेश) सोनी, श्रीमती अमृता सोनी, श्रीमती राखी सोनी, श्रीमती पूजा सोनी, श्रीमती लक्ष्मी सोनी (झींगों), सुश्री पुष्पा सोनी एवं श्री शंकर सोनी सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने वाली सभी महिला सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!