September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बदहाल NH-343 पर 3 सितंबर को कांग्रेस लगाएगी ‘बेशर्मी का पौधा’, शासन-प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ फूटा आक्रोश

राजपुर। क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 की बदहाल स्थिति को लेकर जनता का आक्रोश चरम पर है। गड्ढों, कीचड़ और उड़ती धूल से त्रस्त आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 3 सितंबर को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जर्जर मार्ग पर बेशर्मी का पौधा रोपकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराएंगे।

गड्ढों और धूल से बेहाल राहगीर व व्यापारी

​NH-343 पर प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से मार्ग दुर्घटनाजन्य बन जाता है, वहीं मौसम साफ होने पर धूल के गुबार से स्थानीय दुकानदारों व रहवासियों का जीना दूभर हो रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति से न केवल वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि यात्रा का समय बढ़ने से क्षेत्रीय व्यापारिक गतिविधियां भी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं।

जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

​कांग्रेस का आरोप है कि लंबे समय से सुधार की मांग के बावजूद जिले के जिम्मेदार मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा, “जब वर्षों से इस महत्वपूर्ण सड़क पर विकास का पौधा नहीं उग पा रहा है, तो जिम्मेदारों की संवेदनहीनता को आईना दिखाने के लिए मजबूरन सड़क पर बेशर्मी का पौधा’ही लगाया जाएगा।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • ​NH-343 की बदहाली का तत्काल संज्ञान लेकर गड्ढों व कीचड़ का स्थायी निराकरण हो।
  • ​मार्ग को अविलंब सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन योग्य बनाया जाए।
  • ​सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष निगरानी सुनिश्चित की जाए।
  • ​लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
  • ​जनता को कोरे आश्वासनों के बजाय गुणवत्तापूर्ण और स्थायी सड़क उपलब्ध कराई जाए।

​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 3 सितंबर के प्रदर्शन में शामिल होकर इस बुनियादी हक की आवाज को मजबूती दें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!