August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सीटीएसबी लेयर में सीमेंट की कमी का आरोप,जांच के लिए सौंपा ज्ञापननिर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी,एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनप्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शनबिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और मालवाहक वाहन में सवारी ढोने पर चालानी कार्यवाहीछात्राओं को मिली साइकिल,अतिथियों ने किया शिक्षा के प्रति प्रोत्साहितसेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी,एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

राजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई राजपुर ने निर्मला प्राथमिक शाला, झिंगों के प्राचार्य को विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि विद्यालय परिसर में पेयजल हेतु लगाए गए नल की मशीन पिछले कई महीनों से बंद होने के कारण विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। साथ ही विद्यालय की बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है तथा किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन से इन दोनों समस्याओं का 7 दिवस के भीतर समाधान करने की मांग की है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजीत यादव ने कहा कि परिषद सदैव विद्यार्थियों के हितों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर सक्रिय रही है और आगे भी विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेगी इस दौरान ABVP के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!