July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…

बलरामपुर। जिले त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया था जहाँ स्कूल के लिए जा रहे शिक्षक पर उसके ही चचेरे भाइयों ने मिलकर गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था।घटना के बाद बौखलाए मृतक के परिजनों एवँ अन्य ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी के घर मे आग लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को ही हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

        त्रिकुंडा पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद मृतक के छोटे भाई राधानगर (चितामांदा पारा) निवासी जय सिंह जगते पिता स्व. गोपी राम जगत ने थाना त्रिकुण्डा रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व से हमारा एवं हरिमोहन जगते का जमीन विवाद चल रहा है। 20 जुलाई को मेरा बड़ा भाई जयकरण जगते धमनी स्कूल पढ़ाने के लिये अपने मोटर सायकल जा रहे थे उसी समय हरि मोहन जगते एवं बृजमोहन जगते अपने बथान के पास रास्ते से दौड़ कर आये और जमीन विवाद की बात को लेकर जयकरण की गाड़ी को रोक कर हरिमोहन एवं बृजमोहन जगते जयकरण को खिंच कर रोड से किनारे ले गया और जानलेवा हमला कर मेरे भाई जयकरण की हत्या हरि मोहन जगते एवं बृजमोहन जगते के द्वारा की गई। हत्या करने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये।

       पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना त्रिकुण्डा में धारा 103 (2), 3(5) बीएनएस में तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही करते हुये आरोपियों को हिरासत में लेकरआरोपियो के पास से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू को जप्त कर लिया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों बृजमोहन जगते, निवासी ग्राम राधानगर, थाना त्रिकुण्डा एवँ हरिमोहन जगते, निवासी ग्राम राधानगर, थाना त्रिकुण्डा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रामानुजगंज पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!