
राजपुर। बारियों मंडल के शक्ति केंद्र कुंदी कला में शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उन्हे शाला प्रवेश कराया गया।
ग्राम कुंदी कला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हुए सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त समाज, जागरूक नागरिक और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष (मंडल उपाध्यक्ष) के वीरेंद्र जायसवाल, SMC उपाध्यक्ष राम लखन पावले, जनपद सदस्य हरि नागेश, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जयसवाल,मंडल महामंत्री श्रीमती बसंती राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि रामकरण सिंह, मंडल मंत्री पूरन नेताम जी, SC मोर्चा के अध्यक्ष नान साय रवि, किसान मोर्चा मंत्री परमानंद प्रधान, बुथ अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति, शिवपुर सरपंच भोला सिंह, किसान मोर्चा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विकास शांडिल्य, संजय जयसवाल,बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, अधिकारीगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



