June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
BalrampurBussinesscrimejashpurJoblifestyle

पशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार

राजपुर। पशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 12 नग भैंस एवं पिकअप वाहन तथा ब्रेजा कार की जप्ती कार्यवाही की गई है।

         पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.06.2026 को थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहन में भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोपालपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375 की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में मवेशियों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी पिकअप चालक अशोक गिरी निवासी थाना चकिया, जिला चंदौली (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके अन्य सहयोगी साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण आपस में मिलकर मवेशियों को वध हेतु उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे।प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार आरोपी सलमान उर्फ सहजाद आलम पिता मुमताज आलम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम विष्णुपुरा महा देवपुर चौकी डीन्दो थाना त्रिकुंडा जिला बलरामपुर की लगातार तलाश की जा रही थी।तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

           प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) तथा धारा 3(5) बीएनएस के तहत थाना राजपुर में पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।उक्त प्रकरण में अब तक 02 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिकअप वाहन, 01 नग ब्रेजा कार एवं कुल 12 नग भैंसों की जप्ती कार्यवाही की गई है। जप्त पशुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है।

         बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि पशु तस्करी, अवैध पशु परिवहन अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!