June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजनजमीन बंटवारे से नाराज भाई व नाती ने किया प्राण घातक हमला,दो आरोपी गिरफ्तारनशीले पदार्थ के परिवहन के मामले में एक आरोपी गिरफ्तारचरित्र शंका पर पत्नी को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार16 जून से प्रारंभ होगी स्कूलें,1 जुलाई वाला आदेश निकला फर्जीजिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 16 जून कोसमस्या के समाधान का भरोसा बना सीएम हेल्पलाइन 1076,जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे राम सौरथ को मिली राहतविद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त,स्कूल बसों का किया गया औचक निरीक्षण,13 बसों पर चलानी कार्यवाहीराष्ट्रीय राजमार्ग में लुटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,घटना के बाद से थे फरार
BalrampurcrimeEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

राष्ट्रीय राजमार्ग में लुटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,घटना के बाद से थे फरार

बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग में मारपीट और लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, घटना के पश्चात पुलिस ने नाकाबंदी से बचकर फरार होने में हो गए थे सफल।घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को आरोपी के कब्जे से किया गया जप्त।

        दिनांक 10/06/2026 को दलधोवा घाट में शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में मोती श्री बस को रोककर बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट और लूट की घटना घटित कर बोलेरो वाहन में फरार हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बलरामपुर में धारा 126(2), 309(6), 310(2), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद थाना बलरामपुर से लगे सभी सरहदी थानों में नाकाबंदी की कर बोलेरो वाहन में भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी रात्रि और आसपास के जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए थे जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

        मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा तत्काल आरोपीयों की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में थाना बलरामपुर से विशेष टीम गठित कर फरार आरोपीयों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता पिता स्व. शिवकुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी भवानीपुर थाना रामानुजगंज को थाना पटना जिला एमसीबी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया। उक्त आरोपी से घटना के संबंध में तकनीकी आधार पर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीयों का पहचान बताया। जिसके पश्चात घटना में संलिप्त अन्य आरोपी प्रिंस कुमार दूबे पिता शशि भूषण दूबे उम्र 27 वर्ष निवासी तेतरडीह थाना रामानुजगंज एवँ चंचलेश मंडल उर्फ बिट्टू पिता चंद्रशेखर मंडल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धनगांव थाना रामानुजगंज तथा दिनेश कुमार उर्फ निरहुआ पिता राजेंद्र रवि उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवाडीह चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज को अलग अलग जगह से हिरासत में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया।

       सभी आरोपीयों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी जितेन्द्र गुप्ता के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए बोलेरो वाहन क्रमांक UP64AT6717 को जप्त किया गया है। उक्त फरार आरोपीयों द्वारा अपराध करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 13/06/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज दाखिल कराया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!