September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganv

विभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 को

राजपुर। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों, लंबित प्रकरणों एवं विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकास खण्ड स्तरीय ‘स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विकास खण्ड राजपुर में किया जा रहा है।

        उक्त शिविर का आयोजन दिनांक 15 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजपुर परिसर में किया जाएगा।शिविर में शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। शिविर में विशेष रूप से पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, जी.पी.एफ., वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति, एरियर्स भुगतान, सेवा पुस्तिका संधारण, सेवा अभिलेखों में त्रुटि सुधार, अनुकम्पा नियुक्ति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, छात्रवृत्ति, पाठ्यपुस्तक, गणवेश, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं सहित स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

             इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी स्कूल,समस्त प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला,समस्त प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला,समस्त संकुल समन्वयक, एवँ समस्त सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी, विकास खण्ड राजपुर को अपने-अपने संस्था, संकुल एवं कार्यक्षेत्र में उक्त शिविर की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करने,विद्यालयों के सूचना पटल पर सूचना चस्पा करने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पालकों एवं संबंधित हितग्राहियों तक भी शिविर की जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

        उन्होंने संकुल समन्वयक को अपने संकुल अंतर्गत समस्त विद्यालयों को इसकी सूचना उपलब्ध कराते हुए अधिकाधिक हितग्राहियों को शिविर में उपस्थित होने हेतु प्रेरित करने। विद्यालय प्रमुख अपने संस्था के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सूचित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी का प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पेंशन, ग्रेच्युटी, जी.पी.एफ., वेतन, सेवा पुस्तिका, सेवा अभिलेख, स्थापना, छात्रवृत्ति तथा अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित कोई भी पात्र आवेदक जानकारी के अभाव में शिविर से वंचित न रहे। शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उक्त संबंध में सभी संबंधित अधिकारी / कर्मचारी को इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करना सुनिश्चित करने तथा उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किये जाने हेतु कहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!