July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

विज्ञापन वसूली के भ्रामक समाचारों पर भड़का सचिव संघ,,, अधिकारियों को ज्ञापन सौंप की जांच की मांग…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर सचिव संघ पर विज्ञापन वसूली से संबंधित झूठी और असत्य खबरों के प्रकाशन को लेकर सचिव संघ ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार राजपुर थाना प्रभारी राजपुर एवँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपुर को ज्ञापन सौंप जांच कराते हुए संबंधितों के ऊपर कठोर कार्यवाही की माँग की है।

      छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ राजपुर ने उक्त विषय में दो अखबार के पत्रकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि दिनांक 18 मई 2026 को राजपुर जनपद क्षेत्र में पंचायत सचिव संघ पर विज्ञापन के नाम पर पंचायतों से अवैध वसुली करने के गंभीर आरोप लगाकर पेपर एवं मिडिया में प्रकाशित किया गया है, जो बिलकुल असत्य, बेबुनियाद एवं निराधार है। सचिव संघ इस प्रकाशन का पुरजोर विरोध करता है। उक्त खबर से सचिव संघ राजपुर बहुत ही आहत है। कथित पत्रकारों द्वारा कुछ मिडिया कर्मियो की भूमिका पर भी सवाल उठाई गई है, जो कि उचित नहीं है। पत्रकार द्वारा वर्ष 2022 की सूचि को स्वरचित, कुटरचना लिस्ट तैयार कर 4 वर्ष पुराना प्रकाशित किया गया है। उल्लेखित सूचि में दर्ज राशि सचिव संघ के हित एवं संगठन हेतू ली गई है ना कि विज्ञापन हेतु। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों पत्रकारों द्वारा पंचायतो में जाकर सचिव / सरपंच के उपर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, राशि न देने पर इनके द्वारा पेपर में झुठा खबर छापने की धमकी दी जाती है। पत्रकारों के द्वारा इस प्रकार के कृत्य करने से सरपंच / सचिव को मानसिक रूप से आघात पहुंचा है एवं समस्त शासकीय योजनाओ के संचालन तथा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है। सचिव संघ ऐसे पत्रकारो के उपर जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग करता है, जिससे की शासन प्रशासन एवं मिडिया के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सके ।

     उन्होंने उक्त आवेदन पर सहानुभूति पुर्वक विचार करने के साथ-साथ प्रकाशन का खण्डन हेतु एवं संबंधितो के उपर कठोर कार्यवाही कराने हेतु राजपुर एसडीएम तहसीलदार तथा थाना प्रभारी एवँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!