September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessjashpurlifestylepatthalganvpolitics

निर्माणाधीन एनएच् 343 में फंसी भारी वाहन,सड़क के दोनों ओर लगा जाम

राजपुर। बलरामपुर जिले में मंगलवार को शाम को हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के फँसने में सिलसिला शुरू हो गया।सड़क निर्माण के दौरान डाली गई मिट्टी में एक भारी वाहन के फँसने से यातायात जाम हो गया जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य मे लगे मशीनों के मदद से फंसी ट्रक को किसी तरह निकाला गया जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।

  घटना आज सुबह 7 बजे की है,बलरामपुर से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में निर्माण का कार्य प्रारंभ है।ऐसे में सड़क पर जगह जगह मिट्टी भराई का कार्य किया गया है।विगत दिन मंगलवार को देर शाम क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिसके बाद निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों के फँसने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण के दौरान ग्राम झींगों में डाले गए मिट्टी मुरुम बारिश के कारण दलदल में परिवर्तन हो गया और सुबह एक भारी वाहन उसमें फँस गया।वाहन के फँसने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य में लगे मशीनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उक्त वाहन को निकाला गया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!