May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजितमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना,ग्रामीण के क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अवसरसीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्न,आम नागरिकों को शिकायत निवारण के लिए मिलेगा आसान ऑनलाइन माध्यमअवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई,बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर चार हाइवा जब्तपत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर युवक को उतारा मौत के घाटप्रधानमंत्री अपने बातों पर अमल नहीँ करते तो उन्हें अपना झोला उठाकर चल देना चाहिए – सफी अहमदसरगुजा सांसद ने अधिकारियों को निर्माणाधीन नाली का कराया पैदल निरीक्षण,,,सड़क एवँ नाली की ऊँचाई कम करने सार्थक पहल…एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु प्रशिक्षण संपन्न,आम नागरिकों को शिकायत निवारण के लिए मिलेगा आसान ऑनलाइन माध्यम

बलरामपुर सुशासन एवं अभिसरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गुड गवर्नेंस की दिशा में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत प्राप्त विभिन्न विभागीय शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
       राज्य स्तर से नामित प्रशिक्षण दल प्रमुख आर.के. शर्मा के द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन मुख्य रूप से शिकायत निवारण की एक प्रभावी प्रणाली है, जिसके माध्यम से आमजन किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत 24ग7 दर्ज करा सकते हैं। इसके संचालन हेतु चौबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
       प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन प्रणाली पाँच प्रमुख जिसमें शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध निवारण, नागरिक फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा कुशल निगरानी पर आधारित है। प्रत्येक शिकायत पश्चात 12 अंकों का विशिष्ट टोकन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी प्रत्येक चरण में प्राप्त कर सकेगा।
         प्रशिक्षण में अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित शिकायत श्रेणी एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 स्तरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक श्रेणी के लिए विभागवार एल-1 से एल-4 तक अधिकारियों की पदनामवार मैपिंग की गई है, जिससे शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिकायत पंजीकृत होने के पश्चात संबंधित विभाग के लेवल-1 अधिकारी को प्रेषित की जाएगी तथा प्रत्येक स्तर पर शिकायत निवारण हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का निराकरण नहीं होने पर शिकायत स्वतः अगले उच्च स्तर पर एस्केलेट हो जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु एक ऑनलाइन माध्यम है। नागरिकों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 1076 हेल्पलाइन नंबर, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप एवं वाट्सएप जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
         प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति जांचने एवं फीडबैक देने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। साथ ही अधिकारियों को लॉगिन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट, डैशबोर्ड संचालन, लंबित शिकायतों की समीक्षा, समाधान विकल्प चयन एवं प्रतिवेदन अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
        इस दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में देश के 14 राज्यों में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली हेल्पलाइन संचालित है तथा छत्तीसगढ़ 15 वां राज्य होगा, जहां सीएम हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की जाएगी। प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाइन एवं अपर कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, श्री आर.एन. पांडेय, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री चेतन बोरघरिया सहित अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!