July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के प्रत्येक गाँवों में चलित थाना का आयोजन,,,ग्रामीणों को दी जा रही कानूनी जानकारी…

बलरामपुर। जिले अन्तर्गत प्रत्येक गांव में चलित थाना का आयोजन कर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा व्यापक जन जागरूकता अभियान,जन जागरूकता अभियान के दौरान आमजन व ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति, बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में बिस्तार पूर्वक दी जा रही विस्तारपूर्वक जानकारी।

          पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झाँ  एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बलरामपुर अन्तर्गत समस्त थाना एवँ चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना एवँ चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक गाँव में बारी-बारी चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) का आयोजन कर व्यापक जन जागरूक्ता अभियान शुरू किया गया है। जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजनों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम में आमलोगों ग्रामीणों को सायबर क्राईम, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना इत्यादि के प्रति जागरूक करने हेतु जिले के प्रत्येक गांव में जाकर व्यापक तौर पर आयोजन किया जा रहा है।

            चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों व पहुंचविहीन क्षत्रों में आमलोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनकी समस्याओं को यथा संभव विधि अनुसार निराकरण भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना को आयोजन होने से आमजन अपने बीच पुलिस को पाकर बहुत उत्साहित हो रहें है। ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित निराकरण होने से प्रभावित होकर बढ़-चढ़ कर बड़ी संख्या में लोग चलित थाना कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं।

            चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाईन ठगी, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि के बारे में जानकारी देकर, इससे बचने के उपाय तथा साइबर अपराध व धोखाधडी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिये शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराध से बचाव हेतु सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, तथा ऑनलाईन ठगी से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमलोगों को व्यापक तौर पर प्रदान की जा रही है।

             चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया जा रहा है, नशामुक्ति पर विद्यार्थियों को मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। आम लोगों ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को गुडटच-बैड टच के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को नवीन कानूनों से संबंधित विस्तापूर्वक जानकारी देकर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में दोषी को कठोर दंड दिए जाने के प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

         चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, चार पहिया वाहन का उपयोग करते समय सीटबेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पूर्णतः पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित ड्राइविंग के व्यावहारिक उपाय भी बताया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि, अपने आस-पास व समाज में किसी भी प्रकार की आपराध कारित करने या अपराध घटित होने की सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस होने वाले अपराधों को समय पर रोक सके।

        पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा कहा गया है कि, नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है, यह उस व्यक्ति के भविष्य को तो खराब करता ही है, साथ ही परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होने आमजन से अपील की है कि, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, शराब सेवन कर वाहन ना चलावें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!