July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,,,रात भर पुलिस करती रही पहरेदारी…

राजपुर। बकसपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साथी को मामूली चोटें आईं। घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

        जानकारी के अनुसार अजीत प्रजापति (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेश प्रजापति, निवासी झींगों कर्रा रोड, अपने साथी अंकित प्रजापति, पिता लरंग प्रजापति,उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम झींगों के साथ राजपुर आए हुए थे। दोनों युवक नगर पंचायत के वार्ड 03 पैंकरा मोहल्ला राजपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। शादी समारोह होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से राजपुर-बकसपुर मुख्य मार्ग होते हुए झींगों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले सीमेंट के खंभे से टकराई और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक अजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को सहायता पहुंचाई, लेकिन अजीत की हालत बेहद नाजुक थी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पीछे बैठे अंकित प्रजापति को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार किया गया।

         सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!