November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लक्ष्य शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 135 वीं जयंती,,,गूंजे ‘जय भीम’ के नारे…

राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान, बचवार (शंकरगढ़) के प्रांगण में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशानुसार एवं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

      शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का लिया गया संकल्प। समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय व समता मुलक समाज के प्रबल पक्षधर,विश्व रत्न,भारत रत्न,भारतीय संविधान निर्माता,ज्ञान का प्रतिक,प्रथम कानून मंत्री,गणतंत्र के महानायक,नारी मुक्तिदाता,महान अधिवक्ता,महान समाज सेवी,दूरदर्शी,शिक्षाविद,बोधिसत्व,युगपुरुष, राष्ट्र निर्माता,गरीब,शोषित,मजदूरों,पिछड़ो के मशीहा,अर्थशास्त्री,समाजशास्त्री, इतिहासकार,लेखक,संपादक, पत्रकार,शिक्षा के अग्रदूत,भारत भाग्य विधाता,11 भाषा,64 विषयों के ज्ञाता,32 डिग्रियां,संसार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, समानता,स्वतंत्रता, भाईचारे का प्रतिक डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म दिवस के महापर्व की सभी देश वाशियों को बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जय भीम,जय भारत,जय संविधान डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

          उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार माना था। लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन :- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे भाषण प्रतियोगिता अंबेडकर और आधुनिक भारत विषय पर विकास यादव ने ओजस्वी भाषण दिए। निबंध लेखन में संविधान और हमारे मौलिक अधिकार विषय पर अनुष्का संजना अर्चना ईशा मिरी ने अपनी लेखनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को साझा किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भीम गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया।सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के दौरान देवंदन पन्ना ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। रतु पैकरा ने कहा कि 135वीं जयंती के इस पड़ाव पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे।

         इस अवसर पर सरिता यादव हिमांशु हिमाचल प्रियांशु सूर्यकांत रिफत प्रतिभा प्रांजल यादव देव नारायण सचिन नीरज रंजीत रोहित प्रीतम सेजल यादव कुनाल गुप्ता महक विनम मनीष प्रताप अमरदीप सोहन रोशन सतपाल दीपक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!