November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का हुआ आयोजन

बलरामपुर। जिले के जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। आवास चौपाल ग्राम पंचायत रामचन्द्रपुर, लावा, चाकी, भाला, महादेवपुर, चेरा, डुमरपान, कामेश्वरनगर, सुंदरपुर, डिन्डो, धौली एवं सनावल में आयोजित की गई।
         जनपद सीईओ रणवीर साय के द्वारा आवास निर्माण में प्रगति लाने चौपाल का आयोजन कर समीक्षा की गई। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने चौपाल में हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनी और समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
       इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, करारोपण अधिकारी तथा विकासखंड समन्वयक (आवास) मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!