September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रेजांगला के वीर अहीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राजपुर। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला पोस्ट की रक्षा करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले कुमाऊं रेजीमेंट के 114 वीर अहीर सैनिकों की शहादत को नमन करने हेतु अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन बारह अप्रैल को वाड्रफनगर वन विभाग के विश्राम गृह में किया जा रहा है।

      इस ऐतिहासिक युद्ध में वीर अहीर सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए लगभग 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था और अंत तक मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए वहीं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रेजांगला कलश यात्रा के प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार यादव ने समाज के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभा के पदाधिकारियों ने वाड्रफनगर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आहूत करते हुए कार्यक्रम से जुड़े विषय में चर्चा किया। बैठक के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेश महासचिव हरिहर यादव जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव चंद्रशेखर उर्फ बाबर यादव अश्वनी यादव अमित यादव डीपी यादव अजय यादव उपेंद्र यादव आशीष यादव अतुल यादव मनेंद्र यादव आंचल यादव उपस्थिति थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!