November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

बलरामपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा बताया गया है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। पूर्व में यह तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई थी, जिसमें अब अभ्यर्थी बढ़ी हुई तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (सेना शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक पदों पर पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जून 2026 के प्रथम सप्ताह से आयोजित होने की संभावना है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!