September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री कटारा ने जिला कोषालय बलरामपुर के स्ट्रांग कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन व संबंधित पंजियो का अवलोकन, स्टाम्प, टिकट व कोषालय से संबंधित कार्यों, दस्तावेजों के रखरखाव एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात श्री कटारा द्वारा कोषालय का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने एवं सुचारू रूप से कार्य संपादित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!