November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवरात्रि के दौरान भगवा ध्वज के अपमान पर बढ़ा विवाद,,,पार्षद ने जताई कड़ी आपत्ति…

बलरामपुर। जिला मुख्यालय में नवरात्रि पर्व के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में भगवा ध्वज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका परिषद के पार्षद अमित गुप्ता मंटू सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

        मामले को लेकर बताया जा रहा है कि विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा लगाए गए पुराने भगवा ध्वज को हटाने के बाद उसे ससम्मान सुरक्षित रखने के बजाय लापरवाहीपूर्वक कचरा वाहन के माध्यम से लाया गया। आरोप है कि ध्वज को कचरा गाड़ी में रखकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचाया गया और वहीं परिसर में कचरा वाहन के पास ही रख दिया गया, जो धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

        इस घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है। कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक प्रतीकों के अपमान के रूप में देखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दौरान इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों की आस्था आहत हुई है।

        पार्षद अमित गुप्ता मंटू ने इस पूरे प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा ध्वज आस्था और सम्मान का प्रतीक है, और इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा ध्वज को कचरा वाहन में लाना और उसे कचरे के पास रखना गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता का उदाहरण है।

        उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही उन्होंने मांग की कि धार्मिक प्रतीकों के रख-रखाव और सम्मान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएं और उनका पालन सुनिश्चित किया जाए।

        घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देती है और क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!