November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर,भारतीय थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर उपलब्ध है।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जो 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर), ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, वेट एवं सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 01 जून से 10 जून 2026 के बीच संभावित है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के दूरभाष नंबर 0771-2665212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!