November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय समाधान शिविर 12 एवं 27 मार्च को,,,आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण…

बलरामपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्डों में समाधान शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
     जिला स्तरीय समाधान शिविर प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मार्च 2026 में जिला स्तरीय समाधान शिविर निर्धारित तिथियों को आयोजित होगा। विकासखण्ड वाड्रफनगर में 12 मार्च 2026 को विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा। जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा को नोडल एवं जनपद पंचायत सीईओ निजामुद्दीन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 27 मार्च 2026 को विकासखण्ड रामचंद्रपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम को नोडल एवं जनपद सीईओ रणवीर साय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
      शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों का पंजीयन कर उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित होने एवं शिविरों में प्राप्त आवेदनों का यथा संभव शिविर पर ही निराकरण करने के निर्देश भी दिये हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!