September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न,,,11 परीक्षा केंद्रों में 2438 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा…

बलरामपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन आदिवासी विकास विभाग द्वारा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु 11 परीक्षा केंद्रों बनाये गए थे।
प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2737 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 2438 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
        परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अपर कलेक्टर आर. एस. लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय भेलवाडीह परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, समयबद्ध संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
       जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक केंद्र में पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण और उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन में विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!