May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रथम चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ,,,मकान,जनसंख्या गणना एवं सूचीकरण के कार्यों के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

बलरामपुर भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
        जिसमें आज प्रथम दिवस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, मकान गणना एवं आगामी जनसंख्या गणना के कार्यों को सुव्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने हेतु अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।


      प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर कटारा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का उपयोग देश के विकास व जनकल्याण हेतु नीति और कार्यक्रम बनाने में किया जाता है। कलेक्टर ने आंकड़ों की शुद्धता और सटीकता पर विशेष जोर देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करने को कहा, ताकि सही और विश्वसनीय आंकड़े मिल सके।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर संयुक्त निदेशक दीपक गोदे तथा जनगणना नोडल अधिकारी बैद्यनाथ कुमार एवं मोहित तिवारी ने प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, मकानों के प्रकार, डिजिटल फॉर्म भरने की विधि, फील्ड में डेटा एकत्र करने का तरीका और जनगणना के लिए तैयार सीएमएमएस पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षकों ने फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। प्रशिक्षण में अधिकारियों को यह भी बताया गया कि डाटा की जांच कैसे की जाए और लोगों को डिजिटल स्व-गणना के लिए किस तरह सही मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि एवं विसंगतियों से बचा जा सकें। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, जिला सांख्यिकी अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, सभी चार्ज अधिकारी (ग्रामीण एवं नगरीय), सर्व जनगणना लिपिक (ग्रामीण एवं नगरीय) भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!