July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अज्ञात चोरों ने बर्तन लोड मारुति ईको वाहन लेकर हुए फरार,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। नगर में चोरों ने आतंक मचाकर रखा हुआ है।बीती रात बुढाबग़ीचा से अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी इको वाहन को लेकर फरार हो गए।इसके पूर्व भी चोरों ने एक पीकअप वाहन को चोरी करने का प्रयास किया था परंतु वाहन में डीजल नही होने के कारण चोरों ने कुसमी मुख्य मार्ग पर छोड़कर फरार हो गए थे।

      घटना बीती रात की है कुसमी मार्ग पर बूढ़ाबगीचा में अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग में बर्तन व्यवसायी श्रावण सोनी के घर के सामने खड़ी ईको वाहन क्रमांक CG 10 FA 7263 को चोरी कर फरार हो गए।बर्तन व्यवसायी श्रवण सोनी रोज की तरह अपने वाहन को रात में बर्तन से लोड वाहन को घर के सामने खड़ा किया था जिसे चोरों ने बर्तन सहित पार कर दिया।

         घटना का वीडियो फुटेज लडुआ ग्राम के एक सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें चोर वाहन को कुसमी की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना 12:25 बजे की है।

          चोरों ने इसके पूर्व भी बुढाबग़ीचा निवासी कांता सोनी का पीकअप वाहन को चोरी करने का प्रयास किया था परंतु पीकअप वाहन में डीजल कम होने के कारण डीजल खत्म होने पर चोरों ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में लोधी नाला के पास छोड़कर फरार हो गए थे। फिलहाल राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!