
राजपुर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ओकरा कोठीपत्थल ओम्कारेश्वर मंदिर सहित परसापानी के शिव मंदिर व शिवपुर के मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही।शिवभक्त सुबह से ही शिवालयों में पहुँचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर ओकरा के कोठी पत्थर ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।लोग कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सम्पन्न की। शिव भक्त सुबह से ही ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की दूध बेल पत्र एवं पुष्प अर्पित कर अपनी पूजा आराधना संपन्न की।राजपुर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम ओकरा कोठी पत्थल में एक विशाल पीपल पेड़ के नीचे शिव मंदिर स्थापित है। यहां पर एक-एक कर दर्जनों शिवलिंग निकले हैं। ओम्कारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर अखंड रामायण पाठ, भजन-कीतर्न के साथ मंत्रोचार के साथ पूजापाठ संपन्न कराया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव पर 14 फ़रवरी को कलश यात्रा, अखंड कीर्तन, 15 फ़रवरी को रूद्राभिषेक, सम्पूर्ण रामचरितमानस पाठ सहित महाशिवरात्रि पर अखंड भंडारा व हवन पूर्णाहुति के बाद समापन हुआ।

इसके साथ ही राजपुर मां महामाया मंदिर प्रांगण के शिव मंदिर, सेवारी के शिव मंदिर सरनापारा पावर हाउस स्थित शिव मंदिर, गेउर नदी तट पर शिव मंदिर, हरीतिमा के शिव मंदिर, शिवपुर के शिव मंदिर,परसापानी के शिव मंदिर तथा कर्रा -पतरातू के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
ओकरा के कोठीपत्थल स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर में ओम्कारेश्वर मंदिर सेवा समिति के संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष कपिल देव कौशिक, कोषाध्यक्ष दसरू दास, मुख्य जजमान मनोज बंसल, सुरेंद्र सांडिल्य, राधेश्याम अग्रवाल, रामप्रसाद, शिवलाल मरावी, हरिचंद, मुकेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल, भोला, दुर्योधन मरावी, लक्ष्मण टेकाम, अर्जुन, संजय गोयल आदि सक्रिय थे।



